जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने तीन युवकों को बस अड्डा नेजिया चोपटा रोड से 41 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लवप्रीत उर्फ लवी, हरदम सिंह उर्फ महक व जगमीत सिंह उर्फ पेजा निवासी चक सेदोके, थाना मीरखास जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के इंचार्ज दाता राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व सप्लायर के खिलाफ थाना चोपटा में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।