फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल को मिली तीन नई गाड़ियां, संकरी गलियों में भी पहुंच सकेंगी

विज्ञापन
अग्निशमन कार्यालय में खड़ी गाड़िया। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की संकरी गलियां में आग लगने की घटना होने पर दमकल की बड़ी गाड़ियां न पहुंचने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। आगजनी की घटना से निपटने के लिए दमकल विभाग को तीन गाड़ियां मिली है। इनमें दो बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी विभाग को मिली है। छोटी गाड़ी शहर की संकरी गलियों में पहुंचकर आग पर काबू पा सकेंगी।
विभाग को मिली तीन गाड़ियों में से एक गाड़ी सिरसा शहर में, जबकि दो गाड़ियां ऐलनाबाद में तैनात होगी। दो बड़ी गाड़ियां है, जिनमें पानी की क्षमता 7500 लीटर है, जबकि एक छोटी गाड़ी है, जिसमें 2000 लीटर पानी आ सकता है। हालांकि शहर के मुख्य बाजारों में कई संकरी गलियां हैं। यहां पर पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर न पहुंचने से दुकानदारों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता था ।
विज्ञापन

सिरसा जिले में हुई 21 दमकल गाड़ियां
वर्तमान में दमकल विभाग के पास 21 दमकल गाड़ियां हैं। इनके लिए 117 कच्चे और 21 रेगुलर कर्मचारी नियुक्त हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी अलग अलग शिफ्ट में 24 घंटे की रहती है, ताकि आपात स्थिति होने पर तुरंत निपटा जा सके। सिरसा जिले में आग लगने की बड़ी संख्या में घटनाएं गेहूं की फसल कटाई के सीजन में होती है, उस समय खेतों में शार्ट सर्किट से अथवा भूसे में आग लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दमकल गाड़ियां तैनात की जाती है ताकि तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

कहां कितनी दमकल गाड़ियां
सिरसा 07
ऐलनाबाद 07
रानिया 03
कालांवाली 02
डबवाली 02
वर्जन
जिले में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए समुचित प्रबंध है। वर्तमान में सिरसा में 21 दमकल गाड़ियां हैं। 21 रेगुलर व 117 कच्चे कर्मचारी है। फसली सीजन में दमकल कर्मियों को ज्यादा मुश्तैदी से ड्यूटी देनी पड़ती है। - जयनारायण, फायर आफिसर, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें