फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: देवेंद्र उर्फ गग्गू हत्या मामले में नाबालिग सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव गदराना के देवेंद्र उर्फ गग्गू हत्या मामले में कालांवाली पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन और आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव कालांवाली और मलकीत सिंह उर्फ जुरलू निवासी गांव दादू के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक तलवार व लोहे की राॅड बरामद की है।
विज्ञापन

कालांवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। जबकि करीब 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किशोर अदालत में पेश कर अंबाला भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि गत 10 जून को युवक देवेंद्र सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव गदराना गांव में ही नहर पर सैर करके अपने घर लौट रहा था। तब तेजधार हथियारों से लैस दो कार व एक बाइक पर सवार कई हमलावरों ने देवेंद्र सिंह को घेरकर एक कमरे में गोली मारकर व तेजधार हथियारों काटकर मौत के घाट उतार दिया था।
हमले के बाद बदमाश घटनास्थल पर जश्न मनाकर हवाई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए थे। घटना के बाद देवेंद्र सिंह के दोस्त संदीप सिंह निवासी गांव गदराना की शिकायत के आधार पर कालांवाली पुलिस ने 14 नामजद और 7 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या व आर्म एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


-

पहले गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हुए तीन अवैध पिस्तौल

कालांवाली थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि इससे पहले भी गत 22 जून को कालांवाली पुलिस मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को दो अवैध हथियारों के साथ काबू कर चुकी है। पकड़े गए 5 आरोपियों लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव दादू , गांव गदराना के हरप्रीत ,गुरदीप सिंह, कुलजीत, हरजिन्द्र सिंह निवासी खोखर को डबवाली कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि 3 किशोर आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश कर मधुबन भेज दिया था। रिमांड के दौरान कालांवाली पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल के अलावा गांव गदराना, गांव तख्तमल, गांव खोखर सहित कई जगहों पर जाकर निशानदेही करवाई। इसके अलावा आरोपियों के द्वारा ढाणियों में छिपाए गए 3 अवैध पिस्तौल को भी बरामद किया है।



देवेंद्र सिंह मर्डर केस में 11 आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। इसमें 4 नाबालिग हैं। पकड़े गए आरोपियों में से ज्यादातर का देवेंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। बाकी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - चांद सिंह, थाना प्रभारी, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें