फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन महिला तथा दो पुरुष हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर बने एएसआई

Sat, 11 Nov 2023 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 एसपी विक्रांत भूषण महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए। विभाग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने दिवाली के पावन पर्व पर जिला पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा देते हुए हेड कांस्टेबल से एएसआई बना दिया है । पदोन्नति पाने वालों में तीन महिला हेड कांस्टेबल तथा दो पुरुष हेड कांस्टेबल शामिल हैं। हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होने वालीं दीपा रानी, कौशल्या तथा कविता और पृथ्वी सिंह तथा दीपक कुमार ने खुशी जताई और पूरी ईमानदारी से काम की बात कही। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि पदोन्नति के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है इसलिए सभी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी और अधिक मेहनत और लगन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें