फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में बुधवार को तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6 तक पहुंच गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए 452 सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। संक्रमित मरीजों में ऐलनाबाद से 1, नाथूसरी चोपटा से 1 व रानियां से 1 मरीज शामिल है। विभाग की ओर से इनकी ट्रेवल हिस्ट्री जांच की जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बुधवार को विभाग की ओर से एक कोरोना संक्रमित मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 98.36 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें