जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से 58 बोतल शराब ठेका देसी सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रथम घटना में जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान डबवाली क्षेत्र से तीन व्यक्तियों को 48 बोतल शराब ठेका देसी के साथ काबू किए है। पकड़े गये युवकों की पहचान दत्ताराम निवासी रिसालिया खेड़ा, राजीव निवासी चौटाला और परमजीत उर्फ पम्मा निवासी पन्नीवाला मोरिका के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना सदर डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की ओढ़ा थाना पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव सालम खेडा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 बोतल शराब ठेका देसी के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पवन कुमार निवासी कागदाना के रूप में हुई है। ओढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ ओढ़ा थाना में आबकारी के तहत कार्रवाई की गई है।