फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में 28 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 28 ग्राम हेरोइन बरामद करने में साफलता पाई है। पहले मामले में शहर डबवाली थाना पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी वार्ड नंबर 16 मंडी डबवाली के रूप में हुई है। इस सिलसिले में शहर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि शहर थाना डबवाली पुलिस की एक टीम बस स्टैंड डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना डबवाली पुलिस ने पंकज को 12 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दुसरे मामले में सीआईए कालावांली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव घुंकावाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी घुकांवाली के रुप में हुई है। कालांवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ओढ़ां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे मामले में ही जिला एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान मारुति मंदिर सिरसा क्षेत्र से एक युवक को चार ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मोहन लाल उर्फ कालू निवासी रानियां गेट नजदीक मारुति मंदिर सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मारुति मंदिर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें