फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर नजदीक फ्लाई ओवर सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार तीन युवकों को 22 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ बिट्टू, हरवंश सिंह उर्फ बाबा व लवप्रीत उर्फ लभी निवासियान पीरांवाली जिला हिसार के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त के दौरान सिकंदरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें