फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्त की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार : खुशवंत सिंह को मारने की थी योजना, अंधेरे में गुलजार सिंह पर चला दी गोली

Tue, 14 Feb 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव नागोकी में 12 फरवरी की रात्रि काश्तकार की हत्या करने मामले में सीआईए सिरसा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। आरोपियों की पहचान गांव नागोकी निवासी इंद्रजीत उर्फ इंद्र, सिरसा निवासी विशाल उर्फ रवि व गांव झोरड़नाली निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी बुआ के लड़के खुशवंत को मारने के लिए उसके घर पर आए थे, लेकिन अंधेरे में काश्तकार गुलजार सिंह पर गोलियां चला दीं। इस मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने इंद्रजीत व एक अन्य सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन जांच में एक और आरोपी की संलिप्तता सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी असल में गांव गदराना निवासी खुशवंत सिंह को मारने के लिए पिछले कुछ समय से योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहा था। 12 फरवरी की रात्रि को उन्हें सूचना मिली थी कि खुशवंत सिंह गांव नागोकी में गुलजार सिंह के घर आया हुआ है। गुलजार सिंह खुशवंत सिंह की विवादास्पद भूमि पर काश्त करता था। पूरे योजना के तहत आरोपी खुशवंत को मारने के लिए बाइक पर रात्रि करीब 10 बजे गांव नागोकी में नहर कॉलोनी स्थित गुलजार सिंह के घर पहुंचे। जब गुलजार बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे खुशवंत सिंह समझकर उस पर गोली चला दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिरसा सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को काबू कर उनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध पिस्तौल, एक कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में मुख्यारोपी इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि उसके पिता हाकम सिंह के नाम करीब 16 एकड़ जमीन थी, जोकि उसकी बुआ गांव गदराना निवासी कुलदीप कौर व उसके बेटे खुशवंत सिंह ने अपने नाम करवा ली। इसके बाद से वे खुशवंत सिंह को मारना चाहते थे। लेकिन घटना की रात्रि उन्होंने खुशवंत की जगह गुलजार पर गोली चला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें