फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने से रोकने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए बनाए कंटेनमेंट जोन में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विवाद हो गया। इस विवाद की सूचना मिलते ही रानियां पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम व कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 3 के रहने वाले एक व्यक्ति ने वार्ड नंबर 4 जोकि कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है में जाकर अपने एक रिश्तेदार को कंटेनमेंट जोन के अंदर बाहर आने जाने पर रोक न लगाने के कहा। इस पर कंटेनमेंट जोन में तैनात एमपीएचडब्ल्यू महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए एतराज जता दिया। उक्त व्यक्ति ने अपना प्रभाव दिखाते हुए महिला स्वास्थ्य कर्मी को नौकरी करने का तरीका सही करने की धमकी दे डाली। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिसके कारण विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तथा कंटेनमेंट जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। कंटेनमेंट जोन में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने लिखित रूप में ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शिकायत सौंप दी और मौके पर तैनात पुलिस ने सभी को कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने के लिए निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने इसकी प्रति उच्च अधिकारियों को भेज दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ कंटेनमेंट जोन में एक व्यक्ति बार-बार के कंटेनमेंट जोन से बाहर आने जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी लिखित रूप से शिकायत आई है मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें