फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ई रिक्शा चालक ने होमगार्ड से की हाथापाई, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक अजय निवासी सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। होमगार्ड संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैफिक थाना में तैनात है। वीरवार को भगवान परशुराम चौक के पास ड्यूटी के दौरान एक ई-रिक्शा ने बैरिकेड को टक्कर मार दी। चालक को रोकने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें