फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आई-20 कार में आए चोर, आधे घंटे में पांच दुकानों के तोड़ ताले

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर चोरी की घटना के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जनता भवन रोड पर चोरों ने वीरवार अलसुबह पांच दुकानों के ताले चटका कर 49 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोर सुबह करीब चार बजे कार से सवार होकर आए। आधे घंटे तक दुकानों के ताले तोड़कर नकदी निकाली और फरार हो गए।

एक साथ पांच दुकानों में चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


चोरी की वारदात वीरवार सुबह 4 :15 बजे हुई। कार सवार होकर आए चोरों ने पहले राजेश खन्ना की दुकान नंबर 79 को निशाना बनाया और ताला तोड़कर उसके गल्ले में रखे 7000 रुपये चुरा लिए। इसके बाद सतीश बांसल की जमीदारा हाइब्रिड बीज भंडार दुकान नंबर 80 का ताला तोड़कर 25 हजार चोरी किए। फिर ओम प्रकाश गोयल के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ा और गल्ले में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख के किसान बीज केंद्र के ताले तोड़कर 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर राम कुमार के अग्रवाल किराना स्टोर पर पहुंचे। यहां चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। इसके बाद चोर कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख, राजेश खन्ना, सतीश बांसल ने बताया कि चोरी को अंजाम देने वाले चारों पहले से ही रेकी कर चुके थे। इसके चलते उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। जनता भवन रोड अतिव्यस्तम रोड है। रात को भी लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें किसी का खौफ नहीं था।

आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमों का किया गठन : चाेरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने चार टीमों का गठन किया है। शहर थाना पुलिस, साइबर सेल, सीआईए टीम को मामले को सुलझाने व आरोपियों को काबू करने के निर्देश दिए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चार युवक कार सवार होकर आए। इनमें से दो युवकों ने मुंह बांध रखा था और कपड़ा ओढ़ रखा था। पहले युवकों ने वहां पर रेकी की और इसके बाद कार से लोहे की रॉड निकाल कर ताले तोड़ दिए। एक युवक दुकान के शटर को उठा दुकान में चला गया और रॉड से गल्ला तोड़कर नकदी निकाल ली। इसी तरह चोरों ने पांच दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़े हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित की है। - अमित बैनीवाल, थाना प्रभारी, शहर थाना सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें