फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दो की हुई पहचान

Tue, 06 Jun 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के जनता भवन रोड पर एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीआईए सिरसा और शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्यों की पहचान कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब से पहले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार तथा टोहाना में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह तथा शहर थाना सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि 25 मई की रात्रि को आई-20 कार में आए चोरों ने जनता भवन रोड पर पांच दुकानों के ताले तोड़कर, चार दुकानों में करीब 50,000 रुपये की चोरी की थी। इस वारदात को सुलझाने के लिए एसपी उदय सिंह मीना ने चार टीमों का गठन किया था। गिरोह का पर्दाफाश करने में शहर थाना सिरसा के हेड कांस्टेबल बब्बू सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। इन्हीं के सूत्रों को आधार पर सीआईए तथा शहर थाना सिरसा की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों की पहचान राजू निवासी राजनगर कॉलोनी टोहाना, तथा कश्मीरी लाल निवासी उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है। वारदात के अन्य आरोपी संजय उर्फ तेजा निवासी कन्नड़ी जिला फतेहाबाद, सुनील उर्फ डॉन निवासी राजनगर, टोहाना की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


एक आरोपी जेल में बंद, प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे
शहर थाना सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से सुनील उर्फ डॉन छीना झपटी के मामले में हिसार जेल में बंद है। इसको प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। अन्य आरोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


आरोपी राजू है गिरोह का मास्टरमाइंड
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजू इस गिरोह का मास्टरमांइड है। राजू को करीब 5 साल पहले जेजे कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी राजू तथा कश्मीरी लाल आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजू के खिलाफ चोरी, सेंधमारी तथा मारपीट के छह मामले सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना तथा हिसार में दर्ज हैं। आरोपी कश्मीरी लाल के खिलाफ नौ आपराधिक मामले फतेहाबाद तथा हिसार में दर्ज हैं। इनमें से तीन मामले हत्या तथा दो लूट के मामले भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें