फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत : एसपी

Mon, 08 Jul 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी विक्रांत भूषण।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने व उनको जागरूक करने के लिए गांव बणी में रविवार को वालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का आरंभ एसपी विक्रांत भूषण ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा समाज के लिए एक अभिशाप है, जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है।
जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी गली, मोहल्ले तथा गांव की पूरी जिम्मेवारी लेगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह प्रण लेना होगा कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही अपने आसपास के लोगों को नशा करने देगा। नशे से पीड़ित युवाओं की पहचान कर उनका स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिलाभर के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से लगातार खेल गतिविधियों का आयोजन करवा कर उन्हें खेलों के साथ जोड़ा जा रहा है। पुलिस विभाग की चार टीमें लगातार सुबह और शाम गांव दर गांव जाकर वहां के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रही है, जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
ग्राम पंचायतों तथा आमजन के सहयोग से अब तक जिले के 76 गांव तथा शहर सिरसा के 4 वार्ड नशा मुक्त हो चुके हैं। इस अभियान में सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैरकानूनी धंधा करने वालों तथा नशा बेचने वालों की सूचना बिना किसी भय के ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 88140-56100 व 88140-11620 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भी दी जा सकती है। इस अवसर पर गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़, पूर्व सरपंच राम सिंह सहारण, बाहिया के सरपंच रूपेश, उम्मीद क्लब के प्रधान विकास झोरड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें