फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Sat, 26 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात को हुए झगड़ों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव नेजाडेला कलां में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन हैप्पी उर्फ मीता ने बताया कि वह बेगू रोड पर नाई की दुकान में काम सीखता है। शुक्रवार रात को वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला तो कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। घरवालों ने उसे अस्पताल लेकर आए। वहीं, गांव खाईशेरगढ़ में भूमि विवाद को लेकर राजेश कुमार नामक युवक पर हमला हुआ। घायल राजेश ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। इसके अलावा गांव मीरपुर में नशे मेें गालियां देने को लेकर झगड़ा हो गया। झगडे़ में एक युवक घायल हुआ है। मीरपुर निवासी राज सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात को कुछ युवक शराब के नशे में उसके घर के बाहर तेज आवाज मेें गालियां निकाल रहे थे। उसने युवकों को रोका तो उन्होंने उसे गाली देने शुरू कर दी और इसी कारण उनमेें झगड़ा हो गया। झगड़े के  दौरान उक्त युवकों ने उसे डंडों से पीटा। ग्रामीणों ने उसे छुडवाकर अस्पताल मेें दाखिल करवाया। तीनों घटनाओं की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें