फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धीमी गति से चल रहा आभा कार्ड बनाने का काम, एक वर्ष में 13 फीसदी लोगों के ही बने

Mon, 05 Aug 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के बाजार में गली में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड में हरेक व्यक्ति का अपना स्वास्थ्य खाता तैयार होगा। इसमें व्यक्ति के स्वास्थ्य का सारा रिकाॅर्ड उपलब्ध रहेगा। जिले में करीब 13 लाख लोगों के आभा कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन विभाग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। एक वर्ष में जिले में मात्र 13 फीसदी लोगों के ही आभा कार्ड बन पाए हैं। इसमें भी डबवाली खंड सबसे पीछे है।
जिले के नागरिक अस्पताल के एनसीडी विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों को आभा कार्ड बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। चिक्तिसकों के अनुसार जिले में लगभग 20 टीमें इस कार्य में जुटी हैं। जिले के नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर लोगों के आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में एक वर्ष में 161900 लोगों के आभा कार्ड बन पाए हैं। इससे साफ है कि आभा कार्ड बनाने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। जाहिर है कि इसी गति से कार्य चलता रहा था तो शेष 87 फीसदी लोगों के कार्ड बनने में वर्षों लग जाएंगे।
विज्ञापन

खंड में आभा कार्ड बनाने की बात करें तो इसमें डबवाली खंड सबसे पिछड़ा हुआ है। डबवाली खंड में अब तक 3004 लोगों के ही आभा कार्ड बनाए गए हैं। रानियां खंड में 25589 लोगों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं।



क्या है आभा कार्ड

आभा कार्ड को हेल्थ आईडी कार्ड कह सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड होता है। जिसमें संबंधित व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड रहता है। कब बीमार हुए, क्या इलाज चला, किस डॉक्टर को दिखाया, बीमारी से संबंधित कौन-कौन से टेस्ट हुए, कौन-कौन सी दवाइयां लिखी गई... आदि रिकॉर्ड इसमें दर्ज होता है। आभा आईडी बनने से आपको पर्चे संभालकर रखने की जरूरत नहीं है। इस कार्ड की मदद से पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। अगर आप कभी बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर आपकी आभा आईडी से पुराने इलाज का पता कर उपचार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन







इस खंड में इतने आभा कार्ड बने
बडागुढ़ा 9807
रानियां25589
कालांवाली8713
चौटाला24689
डबवाली3004
ऐलनाबाद20572
माधोसिंघाना -19561
नाथूसरी चोपटा23554
ओढ़ा -18204
सिरसा-8507

कोट्स
जिले में आभा कार्ड को लेकर अलग-अलग विभागों को कार्य सौंपा गया है। हमारे एनसीडी में जो लोग इलाज के लिए आते हैं, उनका कार्ड बना दिया जाता है। जिले में कैंप के दौरान भी कार्ड बनाए जा रहे है। अभी तक 161900 लोगों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसको लेकर कोई लक्ष्य नहीं आया है। - डॉ. दिपिका, चिकित्सक नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें