फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेसहारा पशुओं को नंदीशाला पहुंचाने के लिए ठेकेदार को सौंपा काम, प्रति पशु मिलेंगे 1390 रुपये

Sat, 24 Jun 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने फिर से मशक्कत शुरू कर दी है। नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाने के लिए टेंडर लगाकर ठेकेदार को काम सौंप दिया है। इसके लिए ठेकेदार को प्रति पशु 1390 रुपये अदा किए जाएंगे। हालांकि नंदीशालाओं में जगह कम होने के कारण भी परेशानी खड़ी हो सकती है।
करीब चार वर्ष पहले प्रशासन ने शहर को कैटल फ्री घोषित किया गया था, लेकिन शहर के चौक चौराहों पर खड़े बेसहारा पशु प्रशासन के दावों की पोल खोलते हुए नजर आते हैं। शहर में करीब तीन हजार बेसहारा पशु घूम रहे हैं। डबवाली रोड, सरकुलर रोड, हिसार रोड सहित कॉलोनियों व खाली प्लाॅटों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय पशु रोड पर बैठ आराम करते हैं। इसके कारण वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। अब इन पशुओं को नंदीशाला में पहुंचाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाकर काम ठेकेदार को सौंप दिया है। ठेकेदार जितने भी पशु नंदीशाला में पहुंचाएगा, उस अनुसार राशि अदा की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले भी शहर से बेसहारा पशुओं को नंदीशाला में पहुंचाने के लिए टेंडर लगाए गए थे, लेकिन नंदीशालाओं में पशुओं के चारे और उनको रखने की विशेष व्यवस्था न होने के कारण संचालक भी पशुओं को लेने से इंकार कर दिया था। इसके कारण नगर परिषद को बीच में ही अभियान को बंद करना पड़ा। हालांकि बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ही नगर परिषद ने मंडी क्षेत्र के साथ-साथ शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया था। इस दौरान करीब 120 पशुओं को नंदीशाला में पहुंचाया गया था।

शहर में दो नंदीशालाएं, पहले ही करीब 2500 पशु
शहर के साथ लगते गांव केलनियां व रामनगरिया में प्रशासन ने नंदीशालाएं बनाई हैं। इनमें करीब चार हजार पशुओं को रखने की व्यवस्था है। इन नंदीशालाओं में करीब 2500 पशु को रखा गया है। ऐसे में नंदीशालाओं में करीब 1500 पशुओं को ही पहुंचाया जा सकता है। जगह भी कम होने के कारण यहां पर स्थिति भी खराब होती है। ऐसे में नगर परिषद ने निजी नंदीशाला संचालकों के साथ बैठक कर वहां जगह के अनुसार पशुओं को पहुंचाने के लिए योजाना बनाई है।

रात को रोड पर पशु करते हैं आराम, डंपिंग प्वाइंटों पर रहता है जमावड़ा
रात के समय बेसहारा पशु शहर के बस स्टैंड के समक्ष स्थित चौक, डाकघर के समक्ष, बाजेकां मोड़, रानियां रोड, सब्जी मंडी, वाल्मीकि चौक, अस्पताल रोड, सरकुलर रोड और अन्य स्थानों पर आराम करते हुए नजर आते हैं। इसके कारण इन मार्गाें पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। शहर के कॉलोनियों में बेसहारा पशु कई बार वाहनों को नुकसान भी पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन
शहर से बेसहारा पशुओं को नंदीशाला में पहुंचाने के लिए टेंडर लगाया गया है। नंदीशालाओं में कितने पशुओं की क्षमता है और कितने पशु पहले हैं, इसके संबंध में जानकारी ली जाएगी। ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें