फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में बंद रही सब्जी मंडी, आढ़तियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Mon, 22 May 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंडी डबवाली में धरना देते सब्जी मंडी के आढ़ती।    संवाद
विज्ञापन
डबवाली। हफ्ता मांगने वाले दो मुनीमों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सब्जी मंडी आढ़तिया एसोसिएशन का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान अशोक कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्र के रेहड़ी संचालक भी हड़ताल व धरना में शामिल हुए। इसके चलते सब्जी मंडी बंद रही।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, उपाध्यक्ष व डबवाली प्रमुख गुरदीप कामरा दर्दी, सब्जी मंडी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव व सब्जी मंडी सिरसा के प्रधान गंगाराम बजाज, मोबाइल एसोसिएशन सिरसा के प्रधान विमल कुमार भी धरने का समर्थन करने पहुंचे। हीरा लाल शर्मा व गंगाराम बजाज ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने दोनों मुनीमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो पहले सिरसा की सब्जी मंडी में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी तो पूरे हरियाणा प्रदेश की सब्जी मंडियों में हड़ताल की जाएगी।
प्रधान अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गोल बाजार पुलिस चौकी से उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि सब्जी मंडी आढ़तियों को डीएसपी डबवाली राजेंद्र सिंह ने बातचीत के लिए अपने कार्यालय में 12 बजे बुलाया है। उन्होंने कहा कि वह धरने पर बैठे हैं, डीएसपी बातचीत के लिए धरनास्थल पर आएं। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार से फोन पर बात कर एसोसिएशन के निर्णय से अवगत करवाया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया था कि जल्द कार्रवाई करेंगे। इस मौके परमजीत सेठी, प्रेम बजाज, राकेश कंबोज, विरेंद्र गुप्ता, शगन मोंगा, चिराग मोंगा, गोलू, मनीष मोंगा सहित कई अन्य सदस्य व मुनीम मौजूद थे।
विज्ञापन


यह था मामला
मुनीम प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नं दो, डबवाली तथा काका निवासी हनुमानगढ़ (राज.) सब्जी मंडी वैष्णो फ्रूट कंपनी एवं हरियाणा फ्रूट कंपनी में मुनीम का कार्य करते थे। आरोप है कि इन्हीं दुकानों से लैटर पैड व बिल बुक चोरी कर लिए। इसके बाद आढ़तियों के खिलाफ मार्केट फीस चोरी करने की झूठी शिकायत दे दी। आढ़तियों का आरोप है कि उक्त दोनों उनसे 60 हजार रुपये की हफ्ता की मांग कर रहे हैं।

वर्जन
आढ़तियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। डीएसपी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था, लेकिन आढ़तियों ने वहां जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद मैंने धरनास्थल पर पहुंचकर आढ़तियों से बात की थी। अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच में जो बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें