फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. अशोक तंवर मामले में गिरफ्तार दो सगे भाई रात 1 बजे रिहा

Thu, 08 Aug 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी (सिरसा)। लोकसभा चुनाव के दौरान लहंगेवाला गांव में हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के विरोध मामले में मंगलवार शाम गिरफ्तार दो सगे भाइयों को रोड़ी थाना पुलिस और सीआईए सिरसा ने देर रात रिहा कर दिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किसान संगठन और नजदीकी गांवों के किसान बड़ी संख्या में रोड़ी थाने में एकत्र होने लगे। किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बातचीत पर प्रशासन से संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसानों ने पक्का धरना लगा दिया। किसानों के विरोध के कारण मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस ने दोनों भाइयों को छोड़ दिया।
विज्ञापन




पुलिस ने लहंगेवाला निवासी सुखदीप सिंह और नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। सुखदीप ने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस और सिरसा सीआईए की टीम ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उनके समेत दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। उन्हें दो घंटे तक रोड़ी थाने में रखा गया। इसके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए किसान बड़ी संख्या में एकत्र होने लगे, तो पुलिस पीछे के रास्ते से उन्हें सीआईए स्टाफ कार्यालय सिरसा में ले गई।
वहां खाना खिलाने के बाद उनसे निश्चिंत हो जाने के लिए कहा गया। सीआईए ने उनके पैर बांध दिए थे। रात में रोड़ी थाने में किसानों का धरना बढ़ने पर वहां से उन्हें सरकारी अस्पताल सिरसा ले जाया गया। वहां स्वास्थ्य परीक्षण के कागजात पर उनके हस्ताक्षर करवा कर उन्हें रोड़ी थाने में लाया गया। इसके बाद पुलिस ने स्वयं उन्हें जमानत दे दी। रात करीबन एक बजे उन्हें रिहा कर किसानों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें