फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरों ने किया हाथ साफ, सोता रहा परिवार

Tue, 24 Sep 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड एक स्थित नाथो वाले मोहल्ले में चोरों ने एक मकान में घुसकर 19,000 रुपये सहित आभूषणों चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मकान मालिक संजय नाथ ने बताया कि 20 सितंबर की रात्रि को परिवार के लोग रोजाना की भांति खाना खाकर सो गए। देर रात्रि को चोरों ने घर की छत पर बने चौबारे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 19,000 रुपये, 1.5 तोले सोने के जेवर, चांदी का एक नारियल चोरी कर लिए। सुबह जब वह चौबारे पर गया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। जिस पर पहले तो आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां चोरी

सिरसा। श्री तारा बाबा कुटिया में कथा सुनने के लिए गई एक महिला के हाथों से शातिर व्यक्ति सोने की चूड़ियां चोरी कर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी निवासी नीरज वर्मा ने बताया कि उसकी माता शकुंतला देवी 13 सितंबर को कुटिया में कथा सुनने के लिए गई थी। वहां भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी माता के हाथों से सोने की दोनों चूड़ियां चोरी कर ली। घर आने के बाद उसकी माता को पता चला। अपने स्तर पर आरोपी की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें