संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधायक गोपाल कांडा ने सोमवार को गांव रंगडीखेड़ा में छह करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघर का शिलान्यास किया। इसके अलावा गांव की गोशाला में निजी कोष से शेड बनवाने एवं जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम बनवाने की घोषणा भी की।
सिरसा के विधायक गोपाल कांडा गांव रंगडी खेड़ा पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले छह करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघर के लिए भूमि पूजन कर नींव का पत्थर रखा। शिलान्यास कार्यक्रम पंडित कमल शर्मा और परीक्षित शर्मा ने संपूर्ण करवाया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि हमने जनता से किया गया हर वायदा पूरा किया है। कोरोना काल में कुछ कार्य रूक गए थे, पर वे अब शुरू हो चुके हैं। रंगडी खेड़ा जलघर का निर्माण कार्य कुछ तकनीकी कारणों से रूक गया था, पर अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। विधायक ने कहा कि वनमंदोरी और खाजाखेडा माइनर की मरम्मत के बजाय दोनों को नए सिरे से बनवाया जाएगा। गांव बेगू की दो गलियों के लिए 31 लाख रुपये जारी हो चुका है। वहीं उन्होंने सरकार की योजना के तहत लाल डोरे वाले ग्रामीणों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इस मौके पर विधायक गोपाल कांडा ने ग्राम सचिव शमिता शर्मा की मौजूदगी में 135 ग्रामीणों को जमीन की रजिस्टरी के कागजात भी सौंपे।
जमीन का दान भी महान दान: गोपाल
रंगडीखेड़ा जलघर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अतुल किशोर गुगलानी दिल्ली और उनके साझेदार राकेश शर्मा सिरसा का सम्मानित करते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि भूमि का दान भी महादान माना गया है। जलघर निर्माण में शेरावांली माइनर के पास भूमि न मिलने की समस्या सबसे बड़ी बाधा थी। इस मौके पर कृष्ण लाल सैनी, जय सिंह कुसुंभी, रतन लाल जमालिया, इंद्रोश लक्ष्य गुज्जर, बाबा बिहारीलाल, पप्पूरांझा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, नरेंद्र कटारिया, सुरेंद्र मिनचनाबादी उपस्थित रहे।