फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंदिर में पूजा करने आई दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन तोड़ फरार हुए बदमाश

Sun, 23 Jun 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महिला के गले से सोने की चेन तोड़ता बदमाश। सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
सिरसा। शहर में शुक्रवार को दो जगहों पर बदमाशों ने मंदिरों में पूजा करने पहुंची दो महिला श्रद्धालुओं के गले सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। पहली घटना कालीमाता मंदिर और दूसरी घटना मावड़िया माता के मंदिर में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काली माता मंदिर के बाहर हुई चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सुनीता ने बताया कि वह हरि विष्णु कॉलोनी की निवासी है। शुक्रवार शाम आठ बजे वह अपने पति कपिल सेठी और दो बच्चों के साथ आईटीआई रोड स्थित काली माता मंदिर में गई थी। पूजा करने के बाद लौटने के लिए पति कपिल ने दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा लिया और सुनीता भी बाइक पर बैठने लगी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी गले में पहनी चेन झपट ली। इस दौरान वह गिर गई और उसने पति को इशारे से चेन स्नेचिंग के बारे में बताया।
इस पर कपिल ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया लेकिन आरोपी अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर फरार हो गया। ये वारदात मंदिर में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कपिल और सुनीता का बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मंदिर में मत्था टेकने आई महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन
शहर के प्रतापगढ़ स्थित मावड़िया माता मंदिर में मत्था टेकने आई एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगानगर राजस्थान निवासी पूनम सोनी पत्नी प्रिंस प्रदीप सोनी 21 जून को अपने मायके सिरसा आई थी। सुबह करीब 11 बजे वह प्रतापगढ़ स्थित मावड़िया माता के मंदिर में मत्था टेकने गई। पूनम का कहना है कि मंदिर में किसी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। पूनम ने चोर का पता लगाने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने शहर थाना जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी कविता का कहना है कि पूनम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पॉश इलाके में 22 दिन पहले हुई थी चेन स्नेचिंग का वारदात
बता दें कि शहर की पॉश कॉलोनी ई ब्लॉक में एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद झपटमार अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। ये वारदात भी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वारदात उस समय हुई जब महिला गेट खोलकर घर में प्रवेश कर रही थी।
नशे के आदी युवा देते हैं वारदात को अंजाम
सिरसा जिले में नशा युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। पुलिस के अनुसार ज्यादातर मामलों में अपने उसी नशे की पूर्ति के लिए नशेड़़ी युवा स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस विभाग के अनुसार स्नेचिंग के ज्यादातर मामलों में नशे की पूर्ति का एंगल सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें