फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करके आम जनता को राहत देनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य वस्तुएं, दही, लस्सी, पनीर, शहद, होटलों के सस्ते कमरे, आटा, चावल आदि पर टैक्स लगाकर जीएसटी के दायरे में लाना जनता की जेबों में डाका डालने वाली बात है।
विज्ञापन

पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई की मार से दुखी थी ञ्जपर से लगातार नए-नए टैक्स लगाना व टैक्स में बढ़ोतरी करके केंद्र सरकार जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है। मकान बनाने के लिए ईंट पर भी सरकार ने 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत जीएसटी कर दिया है। आम आदमी की हर जरूरत का सामान रोटी, कपड़ा और मकान पर सरकार ने अनाप-शनाप टैक्स लगाकर गरीबों को परेशान करने का काम कर रही है। इसी प्रकार जिन वस्तुओं पर 5 प्रतिशत वेट था। सरकार ने उन वस्तुओं पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करके जिसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करने की बजाय उस पर भी टैक्स बढ़ाकर महंगाई का बम जनता पर फोड़ रही है। सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जो देश व प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता के हितों के खिलाफ हो। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इन टैक्सों की बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए ताकि आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज व्यापारी व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, हत्या व चोरियों की वारदात हो रही है जिसके कारण प्रदेश का व्यापारी अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है।
पॉलिथीन का चालान करने की बजाय निकाले विकल्प
वहीं उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को पॉलिथिन के लिए जागरूक अभियान चलाना चाहिए और पॉलिथीन की फैक्ट्रियों को तुरंत प्रभाव से बंद करना चाहिए। जब पॉलिथीन की फैक्ट्रियां ही नहीं रहेगी तो फिर कहां से मार्केट में बिकेगी। इस मौके पर सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, महासचिव जयप्रकाश भोलुसरिया, किराना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सुखविंद्र सोनी, हलवाई एसोसिएशन सचिव ललित शर्मा, मुरारी लाल बंसल, डिस्पोजल एंड पैकेजिंग यूनियन प्रधान सुमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमंग मेहता, व्यापार मंडल युवा प्रधान संदीप मिढा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें