सिरसा। मकान का ताला तोड़कर कर चोर दो लाख 70 हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में उदयपाल निवासी साहुवाला द्वितीय ने बताया कि वह 23 जून को अपने परिवार के साथ पंजाब के गांव रोपड़ में गया हुआ था। जाते वक्त वह घर पर ताला लगाकर गए थे। रविवार को उसे फोन से सूचना मिली की उनके घर पर रात के समय चोरी हो गई। वह घर पर लौटे तो मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि जाते वक्त पर घर पर दो लाख 70 हजार की नकदी रखकर गया था, लेकिन वह नकदी उक्त चोर चोरी कर ले गए। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद