फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मृतक महिला के परिजन माने, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
निजी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिजन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर निजी अस्पताल के बाहर परिजनों का धरना शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद परिजनों ने पुलिस के समझाने के बाद अपना धरना खत्म कर दिया। इसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल से शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने परिजनों के बयानों आधार पर फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम व कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई पुलिस प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को भी निजी अस्पताल के बाहर दोपहर तक परिजनों का धरना जारी रहा। परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता है तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। इस दौरान अस्पताल के बाहर मामला सुलझने तक भारी पुलिस बल की तैनाती रही। दोपहर बाद परिजनों व पुलिस के बीच दो घंटे की बातचीत के बाद धरना खत्म कर दिया।
यह था मामला
बता दें कि डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार रात को एक महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के लेकर परिजनों ने इलाज में लापरवाही को लेकर अस्पताल के चिकित्सकों व प्रबंधन पर आरोप लगाए। वहीं मौत के बाद रात को हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन वीरवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया। परिजन रात में ही निजी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल के बाह बल तैनात कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर धरना खत्म करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें