संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। तलवाड़ा रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक के मुख्य द्वार के पिलर पर लगी डेकोरेट स्ट्रीट लाइट अज्ञात ने तोड़ दी। प्रबंधक समिति के सदस्य सुभाष सरवटा, विजय अठवाल, अमित सरबटा, सन्नी चावरिया ने बताया कि सुबह वाल्मीकि चौक पर स्थित दुकानदारों ने फोन कर इस विषय की जानकारी दी। नगर पार्षद सुभाष चंद्र व दुकानदारों सुरेंद्र पाल मेहता, ताराचंद व डॉ. ब्रह्मानंद ने बताया कि जब वे सुबह दुकान पर आए तब देखा कि सड़क पर महर्षि वाल्मीकि चौक के मुख्य पिलर पर लगी हुई लाइट बिखरी पड़ी थी। देखने से प्रतीत हो रहा था यह कि शरारती तत्व का काम है। उन्होंने प्रशासन से शरारती तत्वों पर लगाम लगाने की मांग की।