फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा केवल कागजों में हकीकत में नहीं

Sat, 06 May 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए उपायुक्त ने नगर परिषद को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं स्ट्रीट लाइटों और सड़कों के गड्ढे भरने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त के आदेश के बाद भी नगर परिषद ने कागजों में खानापूर्ति करके नाममात्र का काम निपटा दिया। इसकी रिपोर्ट भी बाकायदा बनाकर डीसी को भेज दी। हकीकत में शहर का सुंदरीकरण देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता के पास शिकायतें पहुंच रही थी। इसमें बताया गया था कि शहर में बेसहारा पशु घूम रहे हैं, सफाई व्यवस्था लचर है और सड़कों में गड्ढे भी हैं। इतना ही नहीं स्ट्रीट लाइटें भी ऐसी हैं, जो कि कई जगह रात के समय भी ठप ही रहती है। ऐसे में डीसी ने 25 अप्रैल की रात के समय शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों में खामियां मिलने पर उपायुक्त ने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जानिये....क्या थी हिदायत और नगर परिषद ने क्या किया.
नगर परिषद की कार्रवाई : नगर परिषद की ओर से एक सप्ताह का सफाई अभियान चलाया गया। डीसी ने अभियान का जोरशोर से शुभारंभ किया। नगर परिषद ने केवल औपचारिकता की और सीमित स्थानों पर अभियान चलाया। अभी भी शहर के अनाज मंडी रोड, बस स्टैंड, बरनाला रोड, जनता भवन रोड, नोहरिया बाजार में खुले में कचरा नजर आता है। वहीं, नगर परिषद की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका जारी करने की योजना बनाई गई। ठेका के लिए निविदाएं मांग ली गई हैं।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी परवान नहीं चढ़े। नगर परिषद ने सर्वे करवाकर रिपोर्ट भेज दी। शहर में अभी भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
केवल चुनिंदा बाजारों में सड़कों की मरम्मत
डीसी ने दिए आदेेश थे कि सड़कों के गड्ढे भरवाए जाएं, लेकिन नगर परिषद ने केवल एक दिन अभियान चलाकर चुनिंदा बाजार में सड़कों की मरम्मत करवा दी। अभी भी शहर के पुरानी कचहरी रोड, जनता भवन रोड, अनाज मंडी रोड, सिविल अस्पताल रोड पर गड्ढे हैं। कई कॉलोनियों की सड़कों की भी हालत खस्ता है।
कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर भेज दी है : ईओ
डीसी साहब की ओर से जो भी निर्देश आए थे, उनका पालन किया जा रहा है। पशु पकड़ने के लिए टेंडर लगा दिया है। सफाई के लिए भी एक सप्ताह तक अभियान चलाया गया है। इन सब कार्यों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भेज दी है।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें