संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सप्ताह के तहत ने वीरवार को जेजे कॉलोनी में सफाई अभियान शुरू किया गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किया। यह अभियान 27 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। इसके तहत पूरे जिले को साफ सुथरा किया जाएगा।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान को गंभीरता से लें, शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अगर स्वस्थ रहना है तो स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना होगा। गंदगी में बीमारियां पनपती हैं। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर बना कर सफाई करवाएं। उपायुक्त ने आमजन से भी आह्वान किया कि साफ-सफाई रखना हम सबकी जिम्मेवारी है, इसलिए घरों व दुकानों में डस्टबिन रखें तथा नगर परिषद द्वारा भेजी जाने वाली गाड़ियों में ही कचरा डालें। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि दुकानों के बाहर रखे गए सामान न रखें, ताकि बाजार खुला और साफ नजर आए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह भी मौजूद रही।
ऐसे चलेगा सफाई अभियान
27 अप्रैल: चत्तरगढ़पट्टी, हुडा चौक से मिनी बाईपास पुल तक, हुडा सेक्टर, खन्ना कॉलोनी, शिवपुरी, लाॅर्ड शिवा कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, डबवाली रोड, सांगवान चौक से अरोड़वंश चौक तक, जनता भवन रोड, शिव नगर, मेला ग्राउंड, सिंगीकाट मोहल्ला, गोशाला रोड, बाजीगर बस्ती
28 अप्रैल: शक्ति नगर, बाटा कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जंडी वाली गली के साथ लगती गलियां, दुर्गा कॉलोनी, भाई कन्हैया आश्रम के साथ वाला क्षेत्र, ट्रेड टावर, एलआईसी के पास का क्षेत्र, वार्ड नंबर 21 थेहड़ मोहल्ला, वार्ड 22 थेहड़ मोहल्ला, रेगर बस्ती, सरस्वती कॉलोनी, पीर बवाली गली
29 अप्रैल : न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जेल तक, चत्तरगढ़पट्टी फाटक, सीडीएलयू वाला मिनी बाईपास, पांच पीर मंदिर फ्रेंड्स कॉलोनी, गुरुनानक नगर, जेजे कॉलोनी, हुडा ब्लॉक, शिवाजी कॉलोनी, चौधरी देवीलाल पार्क, सांगवान चौक से शिव चौक, आरएसडी कॉलोनी, ऑटो मार्केट, भीम कॉलोनी, वार्ड 23 मारुति मंदिर
30 अप्रैल : प्रेम नगर, भूमण शाह चौक से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बरनाला रोड, खैरपुर, संजय कॉलोनी, हुडा ब्लॉक, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सदर गेट से सूरतगढि़या चौक, प्रीत नगर, कल्याण नगर, पीर बस्ती, खाजाखेड़ा रोड, रानियां बाजार, आईटीआई से बांदरा वाली पुल, गुरुदेव बहादुर नगर।
1 मई : भूम्मण शाह चौक से हुडा चौक, एमसी कॉलोनी, वाल्मीकि चौक से आईटीआई, सिविल अस्पताल तक, शास्त्री कॉलोनी, गीता भवन वाली गली, कीर्ति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, भादरा बाजार व साथ लगतीं गलियां, नोहरिया बाजार, साथ लगतीं गलियां, सूरतगढि़या बाजार, गुरुनानक नगरी, गुजरान मोहल्ला
2 मई : एडीसी कॉलोनी व साथ लगता क्षेत्र, भगत सिंह कॉलोनी, भूमण शाह चौक से बाल भवन तक, राम कॉलोनी व साथ लगता क्षेत्र, रेलवे पुल के नीचे का क्षेत्र, अरोडवंश चौक से चत्तरगढ़पट्टी, आर्य समाज रोड, गुरु तेग बहादुर मार्केट व साथ लगता एरिया, अग्रसेन कॉलोनी, परमार्थ कॉलोनी
3 मई : सुभाष बस्ती, सांगवान चौक से लालबत्ती चौक, कोर्ट रोड, बांसल कॉलोनी, हुडा चौक से दिल्ली पुल तक, रेलवे लाइन के साथ लगता एरिया, महाराजा पैलेस के आसपास का एरिया, रचना पैलेस के पास, इंद्रपुरी मोहल्ला, द्वारका पुरी, नेहरू पार्क के पीछे का एरिया, पटेल बस्ती, लोहिया बस्ती, एमसी कॉलोनी, गली नंबर 2, हनुमान मंदिर से शिवपुरी तक, रंगड़ी रोड, सिंगीकाट मोहल्ला।