फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भादरा आने वाली बस कागदाना बस स्टैंड पर खराब

Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। हरियाणा सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा उस समय मुसीबत बन गई। जब भादरा से सिरसा आने वाली बस कागदाना बस स्टैंड पर खराब हो गई। बस पर ज्यादातर महिलाएं सवार थी और रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधकर वापस लौटते वक्त बस खराब होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आसपास के गांवों की महिलाओं ने तो फोन करके अपनी परिजनों को बुलाया और निजी वाहनों से अपने घरों तक पहुंची। लेकिन सिरसा या चोपटा जाने वाली महिलाओं को दूसरी बस के लिए करीब 1 घंटे इंतजार करना पड़ा। जिसमें काफी भीड़ के कारण और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बस परिचालक ने बताया कि यह बस शाम 5 बजे भादरा से चली थी और 5:30 बजे कागदाना बस स्टैंड पर पहुंचते ही खराब हो गई। खराब होने के बाद बस नहीं चल पाई। इस दौरान कागदाना बस स्टैंड पर लंबा जाम लग गया। बस को किसी तरह सड़क से अलग खड़ा किया गया तब जाम खुला। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया था लेकिन पुरानी और खस्ता हाल बसों के कारण बस खराब होने से बस सेवा महिलाओं के लिए भारी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें