गांव अहमदपुर की ओर जाने वाली रोड पर डाले गए पत्थर। स्रोत : ग्रामीण
गामीणों ने अधिकारियों को भेजे फोटो और वीडियो, जेई ने सड़क से उठवाई घटिया सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली हाईवे से लेकर गांव अहमदपुर को जाने वाली रोड का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण करीब दो माह से एक एजेंसी के माध्यम से बीएंडआर विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। बुधवार को सड़क निर्माण में एजेंसी के द्वारा घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और इसकी सूचना ग्राम पंचायत और विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर अधिकारियों ने सामग्री को सड़क से उठवाया और संबंधित फर्म को फटकार भी लगाई।
बुधवार को सुबह 11 बजे ग्रामीणों सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें पुराना मलबा और मिट्टी मिलाकर बनाई जा रही है। यह नियमों के विरुद्ध है। इसकी सूचना पंच और सरपंच संदीप कुमार को दी गई। इसके बाद पंचायत ने इस मामले की सूचना संबंधित विभाग के जेई राकेश को दी। जेई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण को लेकर डाले गए मलबे को उठवाया और लापरवाही बरतने पर एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है।
कोट्स
मेरे पास गांव के लोगाें की और से शिकायत आई थी कि सड़क के निर्माण को लेकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने संबंधित विभाग के जेई को फोन पर सारी जानकारी दी। इसके फोटो और वीडियो भी भेजे और एजेंसी पर कार्रवाई करने को बोल दिया है। ताकि गांव में भ्रष्टाचार न हो। - संदीप कुमार, सरपंच अहमदपुर।
इस मामले को गांव के सरपंच से सूचना मिली की सड़क निर्माण घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म को वह सामग्री उठाने को बोला गया है और आगे से ऐसा करने पर सख्त हिदायत दी है। -राकेश, जेई, बीएंडआर।