फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में मलोट रोड पर बने रेलवे पुल को प्रशासन ने खुलवाया

Sun, 28 Jul 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रेलवे पुल से बेरिकैड्स हटवाते पुलिस कर्मचारी।   संवाद
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते मार्च में बंद किया गया था पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। किसान आंदोलन के चलते मार्च में बंद किया गया पुल करीब चार माह बाद खोल दिया गया है। इसको लेकर शहरवासियों ने प्रशासन का धन्यवाद किया है।
डबवाली में मलोट रोड पर बने रेलवे पुल को मार्च में किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हाल ही में एसपी दीप्ति गर्ग से शहरवासियों ने मुलाकात की थी और पुल को खोलने की मांग की थी। एसपी ने उन्हें उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर जल्द ही कार्रवाई करन का आश्वासन दिया था। शनिवार शाम पांच बजे पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने मिलकर पुल को खुलवाने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन


मलोट रोड रेलवे पुल खुलवाने के लिए डीएसपी किशोरी लाल, शहर थाना प्रभारी शेलेंद्र कुमार और एनएचएआई के अधिकारी व कर्मचारी शाम पांच बजे जेसीबी और अन्य मशीनरी लेकर पहुंचे। पुल पर लगे बेरिकेड, पाइप और अन्य चीजों को हटाना शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुल लोगों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह आ रही थी लोगों को परेशानी
. जाम की समस्या रहती थी।
. शहर के बड़े अस्पताल दूसरी ओर रहते थे।
. पंजाब से सीधा जुड़ाव खत्म हो गया था।
. अंडर पास के कारण हादसों का खतरा रहता था।
. बारिश के समय में अंडर पास भर जाने से लंबे रास्ते लोगों को अपनाने पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें