फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के चारों टायर डलवाकर बिना रुपये दिए फरार हुआ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। डबवाली रोड पर स्थित एक टायर की दुकान से एक कार सवार व्यक्ति कार में चारों टायर डलवाकर बिना रुपये दिए फरार हो गया। घटना के बाद दुकान मालिक ने कालांवाली पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक सुखमंदर सिंह निवासी गांव नीलांवाली ने बताया कि उसकी डबवाली रोड पर जंगीर सिंह कॉलोनी में टायरों की दुकान है। वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान उसकी दुकान पर एक मारुति 800 कार आई। कार से उतरकर आए दुकान में आए शख्स ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी गांव तियोना पंजाब बताया। गुरप्रीत ने कहा कि यदि उसके पास पुराने अलॉय व्हील रखे है तो वो नए टायर समेत वो डाल दो। जिस पर उन्होंने मारुति 800 कार में चारे अलॉय व्हील में अपोलो कंपनी के टायर डालकर फिट कर दिए। इतने में उसकी दुकान पर काम करवाने के लिए एक अन्य गाड़ी आई। जब वह उस गाड़ी को टायर डालने के लिए दुकान की तरफ गया तो गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति मौका देख बिना रुपये दिए वहां से फरार हो गया। कालांवाली थाना प्रभारी चांद राम ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें