फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में स्थापित होगी मछलियों की टेस्टिंग लैब, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Mon, 19 Sep 2022 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गांव मिठड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मत्स्य पालक से बातचीत कर फीडबैक लिया। सिरसा में सीएम ने चोरमारखेड़ा में गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका। सीएम ने झींगा पालकों की कार्यशाला को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झींगा मछली पालन के क्षेत्र में सिरसा जिले के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा में मछली टेस्टिंग लैब बनाने की घोषणा कर मत्स्य पालकों को लुभाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने गांव मिठड़ी स्थित मत्स्य पालक के प्लांट पर जाकर व्यवस्था भी देखी। मत्स्य पालक से बातचीत कर कारोबार के बारे में फीडबैक लिया। इसके अलावा चोरमारखेड़ा में किसान कार्यशाला को भी संबोधित किया। चोरमार गुरुद्वारा में जाकर मत्था भी टेका।

विज्ञापन

 
सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलिकॉप्टर चोरमार खेड़ा स्थित स्कूल परिसर में उतरा। यहां स्कूल प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। मुख्यमंत्री गांव मिठड़ी स्थित किसान वीरपाल कौर के खेत में गए। मुख्यमंत्री ने झींगा पालन को लेकर किसान से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा किया कि जिले के मछली पालकों के लिए सिरसा में ही मछली पालन से संबंधित टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। इससे यहां के झींगा मछली पालकों को सीधा लाभ होगा। इससे पहले यहां के मछली पालकों को रोहतक जाकर लैब टेस्टिंग में जांच करानी पड़ती थी।

किसानों की आय को दोगुनी करने की कोशिश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चोरमार खेड़ा गांव में आयोजित झींगा पालकों की कार्यशाला को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए नई-नई योजनाएं व प्रकल्प बना रहे हैं। उसी में से एक मछली पालन है। किसान पशुपालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन आदि से अच्छी आमदनी ले सकता है। झींगा मछली के पालन को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


किसान आगे बढ़ें सरकार उनके साथ है : सुनीता दुग्गल
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि जिले के किसानों को झींगा उत्पादन का लाभ मिलने वाला है। सेम की भूमि पर इस तरह मछली पालन कर मुनाफा लेना किसानों के लिए बेहतर विकल्प है। दुग्गल ने किसानों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़ें सरकार उनके साथ है। झींगा उत्पादन से सेम की धरती अब सोना उगलेगी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले के मिठड़ी गांव में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की लाभार्थी वीरपाल कौर के झींगा उत्पादन प्लांट का अवलोकन किया। इस दौरान मत्स्य विभाग के विशेष सचिव जयवीर सिंह आर्य, जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, निदेशक धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक पवन कुमार, ईश्वर सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा राज में जनहित को प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि परिवारवाद की राजनीति से परे है। इस पार्टी में जनता के हित सर्वोपरि है और पार्टी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नीतियां बनाई है। सोमवार को पंचायत भवन में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कि परिवारवाद की राजनीति से परे है। इस पार्टी में जनता के हित सर्वोपरि है।

पार्टी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नीतियां बनाई है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। भाजपा से पूर्व की सरकारों में योग्य व्यक्तियों को दरकिनार किया जाता था। योग्य व्यक्ति नौकरियों के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं है। मनोहर सरकार में बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरियां मिली है।

इस दौरान सीएम ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विशेष संवाद स्थापित करते हुए सुझाव लिए। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक गोतपाल कांडा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, प्रभारी अमरपाल राणा, वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, सुरेंद्र आर्य, रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, अमन चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें