फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए फील्ड में उतरीं टीमें, 190 लोगों के लिए सैंपल

Thu, 18 Jul 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में लारवा जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले बारिश के बाद डेंगू व मलेरिया के केस आने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें फील्ड में उतरीं। इस दौरान टीम ने डेंगू जांच के लिए 190 लोगों के सैंपल भी लिए। इसके साथ ही लारवा मिलने पर 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जिले में छह माह में 580 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
मंगलवार को बारिश के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में सड़क पर जमा पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना ज्यादा रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए टीमों को ग्राउंड में उतारा है। ग्रामीण और शहरी स्तर पर टीमें घर-घर जाकर डेंगू और मलेरिया के लारवे की जांच कर रही हैं। वहीं जोहड़ों व गड्ढों में जमा पानी में लारवे को खत्म करने के लिए दवाई का छिड़काव कर रही है।
विज्ञापन


ब्लड सैंपल लेकर 77590 स्लाइड्स बनाई
स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के प्रत्येक गांव में पीएचसी ओर सीएचसी के स्टाफ व एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव की गली-गली व घर-घर में जाकर सर्वे कर रही हैं। अब तक बुखार से पीड़ित लोगों के ब्लड सैंपल लेकर 77590 स्लाइड्स बनाई जा चुकी हैं। बीते दिनों नागरिक अस्पताल में मलेरिया के तीन संभावित मरीज आए थे। दो दिनों के उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया है।



ये क्षेत्र हैं हाई रिस्क पर
स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क वाले 29 इलाकों को चिह्नित किया है। जिसमें नाथ मोहल्ला, भाट मोहल्ला व जेजे कॉलोनी, शमशाबाद पट्टी, ढाणी तेजा सिंह, सिकलीगर मोहल्ला, चतरगढ़पट्टी, प्रेम नगर, शक्ति नगर, कीर्ति नगर, चंडीगढ़ मोहल्ला, मेला ग्राउंड, गिद कॉलोनी, सुभाष बस्ती, महावीर कॉलोनी, थेहड़ मोहल्ला, पीर बस्ती, कुचिया मोहल्ला, गोशाला मोहल्ला, संजय कॉलोनी, एकता बस्ती, चांद मारी ढाणी, बाजीगर बस्ती, रेगर मोहल्ला, भाकरा कोटन मिल, सिंगी काट मोहल्ला, शिव नगर, शामिल है।
विज्ञापन




कोट्स
जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 55 टीमें काम कर रही हैं। इसमें अपने-अपने क्षेत्र से एएनएम का सहयोग लिया जा रहा है। एंटी लारवा सर्वे व दवा छिड़काव का कार्य भी किया जा रहा है। यदि किसी के घर में पानी जमा मिला और उसमें लारवा मिला, तो उसे सख्त हिदायत के साथ नोटिस भी दिया जाएगा। -डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें