फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में प्रतिभा खोज कार्यक्रम 22 अक्तूबर को

Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हॉल में करवाया जाएगा। युवा कल्याण निदेशालय की निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में 12 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें संगीत, नृत्य, भाषण, मोनो-अभिनय, चित्रकारी, काव्यात्मक संगोष्ठी, अनुकरण, वाद्य यंत्र, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से विद्यार्थियों के नामांकन 21 अक्तूबर तक मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का विषय नई शैक्षणिक नीति, बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार, नृत्य प्रतियोगिता का विषय भारत की विविध कलाएं, अनुकरण प्रतियोगिता का विषय महान विभूतियों को चारित्रिक चित्रण, वाद्य यंत्र का विषय शास्त्रीय संगीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय हरियाणा जीके है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें