फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कल, 12 विधाओं में कौशल दिखाएंगे विद्यार्थी

Wed, 06 Sep 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए तैयारी करते विव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सभागार में युवा कल्याण निदेशालय की ओर से 8 सितंबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 36 विभागों के विद्यार्थी 12 विधाओं में हिस्सा ले सकेंगे। इस बार चंद्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता की थीम न्यू इंडिया ऑन मून, न्यू फ्लाइट ऑफ न्यू इंडिया व भारतीय ज्ञान प्रणाली रखी गई है।
प्रतियोगिता के लिए अब तक विवि के 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। विद्यार्थी सात सितंबर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा व शाम 5 बजे तक प्रतियोगिताएं समाप्त होंगी।
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता छात्र नवंबर में होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वहीं इसके बाद इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भी जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



इन विधाओं में छात्र ले सकेंगे हिस्सा
- संगीत,
- नृत्य,
- भाषण,
- मोनो-अभिनय,
- चित्रकारी,
- काव्यात्मक संगोष्ठी,
- अनुकरण,
- वाद्य यंत्र,
- वीडियोग्राफी,
- फोटोग्राफी,
- पॉवर प्वाइंट प्रजेंशन,
- प्रश्नोत्तरी


वर्जन
युवा कल्याण निदेशालय की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा। अब तक विभाग के पास 200 एंट्री आ चुकी है। जो विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहते हैं वे 7 सितंबर तक अपने आवेदन करवा सकते हैं। - डॉ. मंजू नेहरा, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें