फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का दूसरे दिन भी जारी रहा सर्वे, तीन टीमें कर रही है जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा में आयकर विभाग की तीन टीम शहर के घंटाघर बाजार स्थित एक नामी ज्वेलर्स की दुकान पर सर्वे दूसरे दिन भी जारी रहा। दुकान मालिक के परिवारजन की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब पांच बजे दुकान पर सर्वे शुरू किया था जो वीरवार शाम तक जारी रहा है। वीरवार सुबह ही एक टीम ओर रोहतक से आ गई, जिसमें करीब 15 लोग शामिल थे। अब तीन टीमें मिलकर पूरी दुकान की जांच कर रही हैं। इस सर्वे टीम में करीब 22 आयकर अधिकारी शामिल हैं, टीम के साथ सिरसा पुलिस के कर्मचारी व स्वाट कमांडो भी हैं। सर्वे के दौरान किसी को भी दुकान व घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। बता दें कि मंगलवार को सिरसा से दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस में सिरसा का एक व्यक्ति विनोद कुमार 44 लाख 21 हजार रुपये की नकदी व 70 ग्राम सोना व 85 ग्राम चांदी सहित पकड़ा गया था। रेलवे पुलिस ने रूटीन जांच में विनोद से यह राशि बरामद की। उसे आयकर विभाग की रोहतक कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया था। जानकारी अनुसार इस घटना के बाद सिरसा में आयकर विभाग की सर्वे टीम ने बुधवार से सर्वे किया जा रहा है जो वीरवार देर रात तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें