फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी केवल पढ़ाई करें, किताबों की चिंता हम करेंगे : गुरदीप सैनी

Sun, 05 May 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट के पुस्तक वितरण समारोह में आए विद्यार्थी।
विज्ञापन
सिरसा। बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट का तीसरा पुस्तक वितरण समारोह प्राचीन श्री गोशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 65 विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं सात छात्रों को स्टेशनरी बांटी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने बताया कि बुक बैंक पिछले चार वर्षों से विद्यार्थियों की सेवा कर रहा है। इस अवधि में 1000 से अधिक विद्यार्थियों को बुक बैंक की सेवाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल पढ़ाई करें, किताबों की चिंता हम करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष सैनी ने बताया कि पूरे शहर में किताबों की कमी है लेकिन बुक बैंक के दरवाजे सभी होनहार विद्यार्थियों के लिए खुले हैं। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से अपने घर में पड़ी पुस्तकों को बुक बैंक में देने की अपील की ताकि अधिकतम विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
बुक बैंक के महासचिव प्रेम कंदोई ने बुक बैंक की कार्यप्रणाली बताई। कहा कि कोई भी विद्यार्थी प्रार्थना पत्र पर कुछ सामान्य विवरण भरेगा और अपने विद्यालय के किसी अध्यापक का हस्ताक्षर करवा कर बुक बैंक से पुस्तक ले सकता है। इसका ऑनलाइन पंजीकरण भी करवाया जाता है।किसी छात्र से कोई शुल्क अथवा धरोहर राशि नहीं ली जाती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ समाजसेवी, दानी सज्जनों के सहयोग से बुक बैंक दृष्टिबाधित छात्रों की भी सेवा कर रहा है। इसके तहत जिन छात्रों को दृष्टि दोष है, वह बुक बैंक से सहयोगी कार्ड लेकर अपनी आंखों की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। जरूरत होने पर चश्मा भी निशुल्क ले सकते हैं।
कार्यक्रम में आशीष सिंगला एडवोकेट और समाजसेवी अंबर कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। श्री गोशाला के प्रधान एवं बुक बैंक के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद रातुसरिया की अध्यक्षता में अनिल सैनी ने संचालन किया। इस मौके पर रतन सिंह, सीताराम खत्री, नवीन सिंगला, रणजीत सिंह टक्कर, प्रीत चावला, पवन सिंवर सहित श्री गोशाला के स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें