फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दसवीं में 60 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी करेंगे शैक्षणिक भ्रमण

Sun, 10 Sep 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बच्चों का मानसिक विकास कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने उन्हें महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराने की योजना बनाई है। सरकारी स्कूल के जिन विद्यार्थियों के दसवीं में 60 फीसदी से अधिक अंक हैं उनको पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान साइंस सिटी कपूरथला, बाधा बॉर्डर, अमृतसर व कुरुक्षेत्र ले जाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी है।
जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी 16 से 20 सितंबर तक शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे। इस दौरान जिले से 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 50 छात्र व 50 छात्राएं होंगी। इनके साथ 10 शिक्षक भी भ्रमण पर जाएंगे। राजकीय स्कूलों के उन विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा जिनके दसवीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक है और ग्यारहवीं में साइंस स्ट्रीम में पढ़ रहे हैं। प्रत्येक स्कूल से 5 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्राथमिकता उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने पहले कोई भ्रमण नहीं किया होगा।
विज्ञापन


बॉक्स

ये है शैक्षणिक भ्रमण करवाने का उद्देश्य
- शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी एक-दूसरों के संपर्क में आते हैं व उनके विचारों व सोचने के नजरिये में बदलाव आता है।
- भ्रमण से वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ता है।
- विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है।
- देश प्रेम को नजदीक से महसूस कर पाते है।
- इतिहास को जानने की इच्छा बढ़ती है।
- विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना पैदा होती है।
- देश की आजादी की घटनाओं को आसानी से समझ पाते हैं।
- हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रति लगाव पैदा होता है।


इस प्रकार रहेगा भ्रमण का शेड्यूल
16 सितंबर को सिरसा से विद्यार्थियों का दल रवाना होगा। जो रात को अमृतसर में ठहरेगा। 17 सितंबर को विद्यार्थियों को गोल्डन टैंपल, जलियांवाला बाग, अटारी बॉर्डर व अन्य जगहों का भ्रमण करवाया जाएगा और रात्रि ठहराव भी यहीं होगा। 18 सितंबर को साइंस सिटी कपूरथला में घुमाया जाएगा और स्टे भी यहीं होगा। 19 सितंबर को ब्रहमासरोवर, कृष्ण संग्रालय, कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल, ज्योतिसर का भ्रमण किया जाएगा। इसके बाद कुरुक्षेत्र में रात्रि ठहराव होगा। 20 सितंबर कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल में घुमाने के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल वापस सिरसा के लिए निकलेगा।


वर्जन
ग्यारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण जिला से 16 सितंबर को रवाना होगा और 20 सितंबर को वापस आएगा। उन्हीं विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके 10वीं में 60 फीसदी अंक होंगे। विद्यार्थियों के साथ 10 शिक्षक भी जाएंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन



वर्जन
शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टि का विस्तार होता है। इसलिए शिक्षा निदेशालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भेजा जाता है। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें