फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी होंगे निपुण, शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर 8 को

Thu, 04 Apr 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिरसा।
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों के प्राइमरी शिक्षकों को निपुण बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिलेभर के 524 शिक्षक हिस्सा लेंगे। शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी शिविर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


जिले में पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों को निपुण के तहत ट्रेनिंग दी जानी है। जिले के सातों खंडों में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाई में निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को 4 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को पढ़ाने के अलग-अलग विधि बताई जाएगी। जिसमें जिले के 524 शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षक होंगे। इस प्रशिक्षण शिविर की रिपोर्ट विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
रिसोर्स पर्सन को पहले ही दी जा चुकी ट्रेनिंग
शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले ही प्रदेशभर के रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रिसोर्स पर्सन के लिए ये प्रशिक्षण कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था। जिसमें इन्हें प्रशिक्षण दिया गया। जिले से करीब 200 से ज्यादा रिसोर्स पर्सन ने ट्रैनिंग ली। अब ये पर्सन जिलेभर के प्राइमरी शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

अधिकारी स्वयं करेंगे शिविर का निरीक्षण
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिविरों में कई बार शिक्षक आने में आनकानी करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौके पर शिविरों का निरीक्षण करेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर रिसोर्स पर्सन की ओर से खंडस्तर पर दिया जाएगा। निपुण ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में 524 शिक्षक को निपुण किया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए जिलास्तर पर टीम तैयार की जा रही है। जिनमें सेक्रेट अधिकारी, डीईओ, डीईईओ, डाइट के प्रधानाचार्य, डीपीसी, बीईओ, बीआरसी, डिस्ट्रिक एफएलएन कोऑर्डिनेटर और प्रधानाचार्य को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय ने भी मांगी है।

ये हैं मुख्य उद्देश्य

जिले के प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल कराना है। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने और एक से पांच तक के सभी बच्चों में पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत बच्चों में बुनियादी भाषा और गणित में कौशल विकास के लिए प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को निपुण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 524 प्राइमरी शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। जिन्हें रिसोर्स पर्सन बतौर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

-डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें