सिरसा। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में व्यवहारिक कक्षाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन विद्यार्थी हॉस्टल में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंड और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। उन्होंने पुलिस विभाग, एसडीएम, इंसिडेंट कमांडर सिरसा व रजिस्ट्रार सीडीएलयू को आदेशों की दृढ़ता से पालन के निर्देश दिए। आदेशों की उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 व आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।