फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संघर्ष लाया रंग, किसानों के खाते में आने लगी बीमा राशि

Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। बीमा क्लेम की मांग को लेकर बीते 103 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों का संघर्ष अब रंग लाया है। जिले में कई किसानों के खाते में बीमा क्लेम की राशि आई है। जिले के करीब 38 गांवों के किसानों के खातों में बीमा क्लेम आने का मैसेज मिला है। हालांकि अभी भी किसान टंकी व धरने पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

मांग को लेकर नारायण खेड़ा जलघर की टंकी पर चढ़े किसान भारत सिंह झाझड़, दीवान सहारा, नरेंद्र पाल सहारण और जयप्रकाश को 14 दिन हो गए हैं। 13 किसान व सरपंच 13 दिन से आमरण अनशन पर हैं। इनमें सरपंच संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, नंदलाल ढिल्लो, ओमप्रकाश झुरिया और सतबीर सिंह का स्वास्थ्य खराब चल रहा है और इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार को धरने पर किसानों ने एक बैठक आयोजित कर फैसला किया कि स्वतंत्रता दिवस जलघर में ही मनाया जाएगा। देश की शान तिरंगा फहराकर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसानों ने बताया कि सोमवार को कई किसानों के खाते में बीमा क्लेम की राशि आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें