फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा व फतेहाबाद में फैल रहा नशा चिंता का विषय : मुख्यमंत्री

Sun, 17 Sep 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहीद भगत सिं​ह स्टेडियम के सामने ओपन स्टेज से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य
विज्ञापन
सिरसा व फतेहाबाद में फैल रहा नशा चिंता का विषय : मुख्यमंत्री
विज्ञापन


साइकिल पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के समक्ष पहुंचे सीएम, साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फतेहाबाद के लिए किया रवाना



- बोले- सिरसा जिले में विशेष तौर पर तीन दिनों तक चली साइक्लोथॉन यात्रा, नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य में रही सफल

फोटो : 01 से 04



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य में सफल हो रही है। यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है कि हमें नशा मुक्त हरियाणा बनाना है। बड़ी चिंता का विषय है कि सिरसा व फतेहाबाद जिले नशे से सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक दिन की यात्रा चलाई गई है, लेकिन सिरसा जिले में विशेष तौर पर यह तीन दिनों तक चलाई गई है।



साइक्लोथॉन यात्रा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के समक्ष से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा फतेहाबाद की तरफ रवाना हुई। यात्रा में स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शहरवासियों ने भाग लेकर नशा न करने की शपथ ली। रैली में 15 हजार से अधिक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


रविवार सुबह चार बजे शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के समक्ष शहरवासी एकत्र होना शुरू हो गए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल साइकिल पर सवार होकर स्टेडियम के समक्ष पहुंचे और मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में जनभागीदारी ने 2019 में आयोजित मैराथन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरियाणा जिस प्रकार से नशे की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है, जोकि चिंता का विषय है। यह साइक्लोथॉन यात्रा जागरूकता पैदा करने में सार्थक साबित हो रही है। एक सितंबर को करनाल से साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की गई थी। यह अब तक 15 जिलों में नशा मुक्त हरियाणा का संदेश पहुंचा चुकी है। 25 सितंबर को यह यात्रा करनाल में संपन्न होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। पूरे देश में लोग सेवा कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना कर रहे हैं।



दो लाख के पार हो चुका है साइक्लिस्ट का आंकड़ा, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा में जनभागीदारी का आंकड़ा अब तक दो लाख के पार हो चुका है। आने वाले दिनों में यह यात्रा फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर होते हुए करनाल में संपन्न होगी। मध्य प्रदेश में आयोजित की गई साइक्लोथॉन में भागीदारी करने वालों की अधिकतम संख्या 35 हजार तक थी। हरियाणा में चलाई जा रही साइक्लोथॉन यात्रा में 3 लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है और यह विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।


युवा जागरूक होगा तो भारत बनेगा पुन: विश्व गुरु

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का युवा अगर जागरूक होगा तो भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने से कोई रोक नहीं सकता। युवा स्वयं तो संकल्प लें ही, साथ ही अपने नजदीकी लोगों को भी यह संदेश दें कि इस बीमारी से बचें। युवा देश की पूंजी है और युवा को सुरक्षित करना जरूरी है। देश की प्रगति युवा है, युवा जोश है, होश है आकाश है तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा है।



अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य तीन कदम
नशा मुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने के लिए तीन मुख्य कदम है। नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को डी-एडिक्शन सेंटर (नशा मुक्ति केंद्रों) में पहुंचाना ताकि वे नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। कानूनी प्रावधान के अंतर्गत नशा के तस्करों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं तथा उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।


साइकिल चला 74 वर्षीय कमलेश कर रहीं जागरूक
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन में रोहतक से 74 वर्षीय कमलेश राणा शामिल हैं, जो एक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं। वे लगातार साइकिल चलाती आ रही हैं। कमलेश राणा ने नशामुक्ति के लिए 2020 से साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वे लगातार इस प्रकार की मुहिम का हिस्सा बनती आ रही हैं। इसके अलावा दो अन्य बुजुर्ग भी 75 व 76 वर्ष हैं। उनके जज्बे को नमन करते हुए कहा कि वे हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं।



पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के गीतों पर जमकर झूमे युवा

कार्यक्रम में सिंगर मनकीरत औलख ने माहौल जोश से लबरेज कर दिया। औलख के मंच पर पहुंचने पर लोगों ने अभिवादन किया। गायक ने जब अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देनी शुरु की तो हर कोई खुद को थिरकने से नहीं रोक पाया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से राज्य सरकार के संकल्प नशा मुक्त हरियाणा के बारे संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही दीवानी बैंड ग्रुप ने भी नशामुक्त हरियाणा पर आधारित गीतों से नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। स्कूल के बच्चों ने भी नशा मुक्ति पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, ओएसडी टू सीएम भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र कंबोज, सुरेंद्र आर्य, भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा, हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक श्रीकांत जाधव, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी पंकज नैन, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद कुलभूषण बंसल, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें