फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गमगीन माहौल में हुआ एसपीओ सतपाल का अंतिम संस्कार

Sat, 10 Jun 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात गांव नुहियांवाली निवासी सतपाल गोदारा (42) का शव पीजीआई से पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर गांव में पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

सतपाल यमुनानगर पुलिस थाने में एसपीओ के पद पर तैनात थे। बीती 13 मई को सतपाल व कुछ अन्य जवान एक मुलजिम को सोनीपत जेल में छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में गांव शाहबाद मारकंडा के निकट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीजीआई के बाद परिजनों ने उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। सतपाल का शव पोस्टमार्टम उपरांत शनिवार को दोपहर बाद गांव नुहियांवाली में पहुंचा। सतपाल का शनिवार सायं गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। सतपाल वर्ष 2004 में औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। मृतक अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें