फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव मोड़ी के नजदीक दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार निवासी गंगा ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे उसका पड़ोसी सोनू व मेरी पत्नी सीमा बाइक पर डिंग मंडी में रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे थे। उनके पीछे ही वह निजी वाहन पर आ रहा था। गांव मोड़ी के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोनू के बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मेरी पत्नी सीमा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सोनू को भी काफी चोटें आईं, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें