फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पिता को खेत में हाथ से खाद डालते देखा तो बेटे ने बना दी ऑटोमेटिक मशीन

Sun, 12 Feb 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
साइंस मॉडल को राज्यस्तर पर प्रदर्शित करते विद्यार्थी भारत कुमार व शिक्षक अमित ग्रोवर। संवाद
विज्ञापन
अनुपमा जाखड़
विज्ञापन

सिरसा। कहते हैं एक आइडिया इंसान की दुनिया बदल कर रख देता है। ऐसा ही एक आइडिया जिले के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी भारत कुमार को आया जब उसने अपने पिता को खेतों में फसलों में हाथ से खाद डालते देखा। भारत ने देखा कि हाथ से खाद डालने के कारण उसके पिता के हाथ खराब हो रहे हैं। ऐसे में उसने खाद डालने वाली एक मशीन ही तैयार कर डाली, जिससे फसल में खाद डालने में हाथों का प्रयोग न करना पड़े। भारत की ओर से तैयार किया गया मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुका है।
जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर में पढ़ने वाले भारत कुमार बचपन से ही वह अपने पिता को हाथ से खेत में खाद डालते हुए देख रहा था। जिसके कारण उसके पिता के हाथ भी काफी खराब हो जाते थे। इससे बचाव करने व मशीन से खेतों में खाद का छिड़काव करने के लिए उसे एक मशीन तैयार की। जिसमें खाद को मिलाने व उसका खेत में छिड़काव करने तक का काम ऑटोमेटिक तरीके से होता है। खाद डालने के लिए हाथ लगाने की भी काई आवश्यकता नहीं पड़ती। भारत की बनाई मशीन का अपने खेत में इस्तेमाल भी किया गया है। जिसके बाद उसका मॉडल अब हर लेवल को पार कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुका है।
विज्ञापन


जानिए मशीन कैसे करेगी काम
भारत कुमार ने रिमोट कंट्रोलड फर्टिलाइजर थरोइंग मशीन बनाई है। ये मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। जिसे विद्यार्थी ने घर पर रखी पानी की पाइपों की सहायता से बनाया है। ये मशीन किसान के एंड्रॉयड फोन से चालू की जाएगी। फोन से ही मशीन को किसान नियंत्रित कर पाएगा। वहीं पहले खाद को मिक्स करने का काम भी मशीन स्वयं ही करेंगी। मिक्स करने के बाद खेतों में हर जगह पर खाद डालने का काम भी मशीन स्वयं ही करेगी। जिसे किसान खेत के बाहर से ही फोन के जरिये कंट्रोल कर सकता है।

हर लेवल की प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने की मेहनत
विद्यार्थी भारत के गाइड पीजीटी फिजिक्स अमित ग्रोवर ने बताया कि उसका ये सफर आसान नहीं रहा। भारत ने स्कूल लेवल प्रतियोगिता से ही इसकी शुरुआत की। जिसके बाद ये मॉडल खंड स्तर पर फिर जिला स्तर पर फिर राज्यस्तर पर पहुंचा। इस दौरान हर स्तर पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थी भारत को मॉडल में जो-जो बदलाव करने और कुछ बेहतर करने का सुझाव दिया, उस पर उसने कड़ी मेहनत की। जिसके बाद भारत का बना हुआ मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेशभर से 22 मॉडल चयनित हुए है। वहीं जिला भर से 12 मॉडल राज्य स्तर पर चयनित होकर गए थे।
विज्ञापन


वर्जन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर के विद्यार्थी के साइंस मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। विद्यार्थी की इस उपलब्धि को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने बधाई दी है। जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में विद्यार्थी भारत कुमार व उनके गाइड अमित ग्रोवर को सम्मानित करेंगे।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें