फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: गुलमर्ग में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुआ गांव रोहण का वीर जवान जीवन सिंह राठौड़, 2016 में हुआ था भर्ती

Fri, 25 Oct 2024 03:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बलिदानी जीवन सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर को पहले सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर लाया जाएगा और फिर वहां से उनके पैतृक गांव रोहण में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव रोहण के वीर जवान जीवन सिंह राठौड़ कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जीवन सिंह राठौड़ चार बहनों के इकलौते भाई थे और उनके पीछे दो मासूम बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 और 2 साल है। शहीद जीवन सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुए थे और राजपुताना राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम गांव में पहुंचेगा। पहले उन्हें सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर लाया जाएगा और फिर वहां से उनके पैतृक गांव रोहण में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है, जहां लोग अपने बहादुर बेटे के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। जीवन सिंह की बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हुए गांववासी और जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें