फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुर्घटना में समाजसेवी महावीर डूडी की मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव रत्ताखेड़ा निवासी समाजसेवी महावीर डूडी की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची ओढां पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करीब 65 वर्षीय महावीर डूडी व बल्लाराम बरियाला दोनों स्कूटी पर सवार होकर गांव रामपुरा बिश्नोइयां जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी के आगे अचानक नीलगाय आ गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां महावीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई बिहारी लाल के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महावीर डूडी का गांव की गौशाला में सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा वे समाजसेवी कार्यों में भी अग्रणी रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें