फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, पुलिस ने कराया पेंट

Fri, 07 Apr 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन पर लिखे नारो पर रंग लगाकर हटाते हुए मजदूर ।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के डबवाली रोड पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना मिलते ही एयरफोर्स स्टेशन व जिला पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और एयरफोर्स स्टेशन के बाहर लिखे नारों पर पेंट करवा दिया है। वहीं, दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखने की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस संगठन की ओर से ली गई है और इस संबंध में एक वीडियो भी जारी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे होने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर कई स्थानों पर काले रंग से हिंदुस्तान मुर्दाबाद, जी 20 दिल्ली एक लाख डॉलर एसएफजे, खालिस्तान फ्लैग प्रगति मैदान एसएफजे के नारे लिखे मिले हैं। एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके पश्चात एयरफोर्स स्टेशन की ओर से यहां पर लिखे गए नारों पर पेंट करवाकर उसको मिटवा दिया गया है। वहीं, पुलिस अब अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
नारे लिखे होने और एयरफोर्स की वीडियो भी एसएफजे संगठन के मुखिया गुरवंत पंत सिंह संधू ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर शेयर की है, जिसमें उसने दिल्ली में होने वाली जी 20 की बैठक को लेकर चेतावनी दी है। वहीं, उन्होंने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि सितंबर माह में जी 20 के सदस्य दिल्ली के प्रगति मैदान में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां पर या तो खालिस्तान के झंडे लगेंगे या फिर जी-20 नहीं होगा। उन्होंने इसके माध्यम से पंजाब को आजाद करवाने की बात कही है। इसके लिए एक लाख डॉलर का बजट भी जारी किया गया है। वहीं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह खालिस्तान के नारे लिख सकते हैं तो वहीं पर ही रॉकेट भी चला सकते थे।
विज्ञापन

सिरसा में पहले भी कई बार हो चुके हैं इस तरह के मामले
सिरसा की सीमा पंजाब के साथ लगती है, जिसके चलते एसएफजे संगठन की ओर से पहले भी कई बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। वहीं, कुछ दिन पहले ही सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने डबवाली के साथ पंजाब के एक गांव में रेलवे की पटरी को उखाड़ दिया था और वहां पर खालिस्तान का झंडा भी लगा दिया था। हालांकि इससे पहले डबवाली के ही कॉलेज के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले थे।

एयरफोर्स स्टेशन पर लिखे गए नारों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। मामला दर्ज कर इसकी जांच की जाएगी। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

-उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें