फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सो रही महिला मजदूर पर जानवर ने किया हमला, सिर में आई चोट

Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हमला करने वाले जानवर के पैरों के निशान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। क्षेत्र में एक अज्ञात जानवर ने प्रवासी मजदूर महिला पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला घायल हो गई। महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला जहां सो रही थी, उससे कुछ दूरी पर खेत में जानवर के पैरों के निशान मिले हैं।

ग्रामीणों के अनुसार महिला पर जंगली कुत्ते ने हमला किया है। इसी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोड़ी के नजदीक मलड़ी पुल पर स्थित भट्ठे पर उतर प्रदेश के जिला बदांयु के गांव सुकीकीमनियां निवासी महावीर अपनी पत्नी कन्यावती और 6 बच्चों के साथ काम करता है। रविवार रात करीब 11 बजे सभी बाहर सो रहे थे। इस दौरान कन्यावती पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पंजाब में सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजन महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले आए। महिला का उपचार चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें